25 लाख की मांग दहेज में पूरी न होने पर गाजीपुर की एक युवती को ससुराल के लोगों ने मार डाला। मायके के लोगों का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के 23 दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजन थाने और पुलिस अफसरों के कार्यालय के चक्कर काटते थक गए हैं। मगर, कार्रवाई की जगह उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गाजीपुर के मिर्जापुर के मूल निवासी और लुधियाना की ग्रेवाल कॉलोनी, माछीवारा खास में रहने वाले जगदीश पांडेय की बेटी शिवांशी की शादी लखनऊ की आरएन कॉलोनी, अर्जुनगंज दिलकुशा के शिव प्रकाश शुक्ला के बेटे सुशांत से 21 अप्रैल 2024 को हुई थी।
सामने घाट में रहने वाले शिवांशी के मामा विजयानंद पांडेय ने बताया कि उनकी भांजी की शादी में नकदी, जेवर, उपहार और स्वागत-सत्कार में 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के अगले दिन सुशांत, पिता शिव प्रकाश, मां रेखा और छोटे भाई प्रशांत ने 25 लाख रुपये मायके से मंगवाने के लिए शिवांशी को परेशान करने लगे।
इसे भी पढ़ें; UP: 25 साल पुरानी मशीन का रिकॉर्ड, गाजीपुर से फ्रांस, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड तक हो रहा अफीम का निर्यात