छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव के अनुसार जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है वे ऑनलाइन आवेदन कर दें।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 11-12 और समूह 1, 2, 3, 4 के पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।