सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में तलवारबाजी के ट्रायल में खेलते खिलाड़ी। अमर उज
वाराणसी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सिगरा स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी (एनसीओई) में प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। अधिकारियों ने 26 सीटों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए 234 खिलाड़ियों के ट्रायल का डाटा एकत्र कर लिया। उपनिदेशक, साई वाराणसी, शुभांशु द्विवेदी ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल का डाटा अधिकारियों और ऑब्जर्वरों ने एकत्र कर लिया है। एक सप्ताह के भीतर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने तलवारबाजी की एपी, फॉइल और सेबर तीनों स्पर्धाओं में ट्रायल दिया। संवाद