फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तैराकी में एक स्कूल की खिलाड़ी ने जीते पांच स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई जोन-तीन तैराकी चैंपियनशिप में वाराणसी के पांडेयपुर निवासी गायत्री पांडेय ने पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। विद्यालय के निदेशक नलीन गुलाटी ने बताया कि एक ही खिलाड़ी ने पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और सभी में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि गायत्री ने 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 50 मीटर बटरफ्लाई और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। तैराकी में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय की उपनिदेशिका अदीति गुलाटी ने उन्हें बधाई दी। गायत्री ककरमत्ता स्थित लिटिल फ्लावर हाउस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा हैं। यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें