फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में डेटा विश्लेषण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में आयोजित व्याख्यान में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान मेें डेटा के प्रयोग पर चर्चा की गई। गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद के डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में डेटा विश्लेषण बहुत जरूरी है। विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में डॉ. आशुतोष ने शोध में इसकी उपयोगिता की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की बात कही। उन्होंने सांख्किीय पद्धतियों जैसे केंद्रीय प्रवृत्ति की माप, काई स्क्वायर, विचलन, क्रॉस टेबल बनाने के बारे में बताया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें