फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Smart City: दशाश्वमेध प्लाजा में बनेगा थ्री डी स्कल्पचर मैप, पर्यटकों को एक ही जगह मिलेंगी काशी की महत्वपूर्ण जानकारियां

Sun, 22 May 2022 11:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर वर्षों से पड़े खाली स्थान पर दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) के रूप में मार्केट विकसित कर रही है। जहां बनारसी व्यंजन समेत शहर के खास उत्पाद मिलेंगे।
विज्ञापन
दशाश्वमेध प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बाहर से बनारस आने वाले पर्यटकों को एक ही जगह पर शहर की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसके लिए दशाश्वमेध में बन रहे टूरिस्ट प्लाजा में स्मार्ट सिटी के सहयोग से थ्री डी स्कल्पचर मैप का निर्माण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार शहर को एक नजर में एक जगह देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार दशाश्वमेध घाट पर वर्षों से पड़े खाली स्थान पर दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) के रूप में मार्केट विकसित कर रही है। जहां बनारसी व्यंजन समेत शहर के खास उत्पाद मिलेंगे। काशी आने वाले पर्यटकों को शहर के प्रमुख और जरूरत के महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

28 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण

मैप पर काशी के अर्धचंद्राकार घाट, नव्य भव्य काशी विश्वनाथ धाम, एतिहासिक बेनियाबाग व टाऊन हॉल, मानमंदिर वेधशाला, नेपाली मंदिर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, नमो घाट का नमस्ते स्कल्पचर, लाइब्रेरी, ट्रॉमा सेंटर, मारवाड़ी अस्पताल समेत वाराणसी की कई आइकॉनिक इमारतें होंगी। 28 करोड़ की लागत से  दशाश्वमेध भवन का निर्माण हो रहा है।
पढ़ेंः मई के अंत तक दशाश्वमेध घाट का कायाकल्प होगा पूरा, ओपन रेस्टोरेंट सहित 100 से अधिक दुकानों का हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री डी मैप स्कल्पचर की 7.5 मीटर होगी लंबाई

वाराणसी स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि दशाश्वमेध भवन में करीब 7.5 मीटर लंबाई और तीन मीटर चौड़ाई का थ्री डी मैप स्कल्पचर लगाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 75 सेमी होगी। थ्री-डी स्कल्पचर मैप कांस्य से बना होगा। उन्होंने बताया कि ये भवन काशी में आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। और यहां थ्रीडी मैप स्कल्पचर के माध्यम से एक नजर में वाराणसी के महत्वपूर्ण और जरूरत की जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें