वाराणसी। श्री विजय कृष्ण मठ में शुक्रवार को हिंडोल चतुर्दशी का उत्सव मनाया गया। इस दौरान संत विजय कृष्ण महाराज के शिष्य स्वामी किरणचंद दरवेश महाराज के 148वें जन्मोत्सव पर विविध आयोजन हुए। उनकी समाधि पर विविध अनुष्ठान संपन्न हुए और देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नवाया।
शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट मार्ग पर स्थित विजय कृष्ण मठ में अखंड भजनांजलि की शुरूआत हुई। 24 घंटे तक चलने वाले भजनों में भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति पर भक्त भी शामिल हुए। इसके बाद दरवेश जी महाराज की समाधि पर विशेष पूजन और आरती की गई। इसके साथ ही उनको भोग अर्पित करके प्रसाद का वितरण किया गया। भजनों का समापन शनिवार को सुबह होगा और उनके गुरु संत विजय कृष्ण महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।