फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ग्राम प्रधान पति की मौत मामले में चोलापुर थाने के दरोगा निलंबित, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई

Thu, 24 Aug 2023 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बरथौली के ग्राम प्रधान पति की मौत और उसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में चोलापुर थाने के दरोगा हरि कृष्ण यादव को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
चोलापुर थाने के दरोगा हरि कृष्ण यादव निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बरथौली के ग्राम प्रधान पति की मौत और उसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में चोलापुर थाने के दरोगा हरि कृष्ण यादव को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने की है। डीसीपी ने चोलापुर के नए थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता को मामले में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के बरथौली गांव में 14 अगस्त को दो पक्षों में विवाद हुआ था। 15 अगस्त को मारपीट भी हुई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल बरथौली की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के पति मंगरू राजभर की उपचार के दौरान 21 अगस्त को मौत हो गई थी। मामले में नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक आरोपी व बरथौली निवासी नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मारपीट में जान गंवाने वाले प्रधान पति के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, बोले- अन्याय नहीं होने दूंगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें