फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी SSP के सामने पिस्टल नहीं खोल- जोड़ पाए दरोगा

Mon, 12 Feb 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वार्षिक निरीक्षण के दौरान चेतगंज थाने में एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के चेतगंज थाने में सोमवार को एसएसपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान दो दरोगा तत्परता के साथ अपनी पिस्टल खोल-जोड़ नहीं पाए। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए दोनों को तत्परता के साथ पिस्टल खोलने और जोड़ने का तरीका बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन


साथ ही, यह भी कहा कि इतनी देर लगेगी तो सामने मौजूद अपराधी तुम लोगों को अपना निशाना बना लेगा। इस दौरान फाइलों में अधूरी प्रविष्टियां देख एसएसपी ने दीवान को फटकार लगाई और दंड के लिए तलब किया है।

इंस्पेक्टर चेतगंज को ताकीद की कि अपराध नियंत्रण के साथ ही कागजातों और फाइलों को दुरुस्त रखने पर भी गंभीरता से ध्यान दें। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज दोपहर एक बजे चेतगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन

मालखाना, बंदीगृह, बैरकों, कार्यालय, मेस और असलहों का निरीक्षण करने के बाद इंस्पेक्टर के कक्ष में उन्होंने थाने के रजिस्टरों को चेक करना शुरू किया।

1902 में निर्मित चेतगंज थाने के जर्जर भवन के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि जिले के 19 जर्जर थानों का सर्वे पीडब्ल्यूडी से कराकर प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। 14 थानों का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। पुराने भवनों की जगह नयों के निर्माण में आने वाले खर्च का प्रस्ताव जल्द ही पीएचक्यू भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन

वार्षिक निरीक्षण के दौरान चेतगंज थाने में एसएसपी - फोटो : अमर उजाला


निरीक्षण के दौरान ही एसएसपी ने सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी के साथ चेतगंज इलाके के व्यापारियों और आमजन की जाम सहित अन्य समस्याएं सुनीं और समाधान कराने के लिए इंस्पेक्टर को निर्देशित किया।

थाना परिसर में रह रहे कांस्टेबल के परिवार को नोटिस
चेतगंज थाना परिसर स्थित एक आवास में एक सिपाही का परिवार वर्षों से रहता है और मामला कोर्ट में चल रहा है। उक्त सिपाही की मौत हो चुकी है। यह मामला सामने आने पर एसएसपी ने सिपाही के परिवार को नोटिस जारी कर कानूनी तरीके से आवास खाली कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें