फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चौकी इंजार्च और सिपाहियों पर मारपीट कर अपहरण का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 13 Aug 2023 07:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जक्खिनी क्षेत्र के मरुई निवासी शुभम सिंह ने अखरी चौकी प्रभारी पंकज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप और हंगामे से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जक्खिनी क्षेत्र के मरुई निवासी शुभम सिंह ने अखरी चौकी प्रभारी पंकज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। शुभम के आरोप और हंगामे से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। डीसीपी वरुणा जोन ने एसीपी रोहनिया को जांच सौंप कर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


शुभम सिंह के अनुसार वह शनिवार को गांव स्थित अपने जनरल स्टोर पर बैठा था। शाम में बगैर नंबर की कार से कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अखरी चौकी प्रभारी पंकज सिंह उसकी दुकान पर आए। दरोगा पंकज ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी और सरकारी असलहे की मुठिया से भी वार किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ जबरन कार में बैठा कर ले जाने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और विरोध करने पर दरोगा पंकज अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ चले गए। शुभम ने कहा कि उसका घर जक्खिनी पुलिस चौकी और राजातालाब थाना क्षेत्र में आता है। उसके खिलाफ न कोई मुकदमा दर्ज है और न उसके स्थानीय थाने या चौकी की पुलिस साथ आई थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सब्जियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी लाखों की शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

ऐसे में रोहनिया थाने के अखरी चौकी इंचार्ज पंकज सिंह द्वारा मारपीट कर जबरन कार में बैठा कर साथ ले जाने का औचित्य समझ में नहीं आया। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आते ही रोहनिया थानाध्यक्ष से जानकारी की गई। रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि आईजीआरएस से आई शिकायत की जांच करने के लिए दरोगा पंकज सिंह मरुई गांव गए थे। पूछताछ के दौरान शुभम ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सिर पर खुद ही ईंट से वार कर लिया। प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए एसीपी रोहनिया को निर्देशित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें