उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब से कुछ ही देर में ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। तीन वर्षो से अधिक समय से बंद पड़े दरेखू के कामरूप इंडस्ट्री ऑक्सीजन प्लांट को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत पिछले सप्ताह अधिग्रहित कर लिया गया था। इसको चलाने के लिए टेक्निकल लोगों और फर्म से खुले प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें आए पांच प्रस्ताव में अन्नपूर्णा इंडस्ट्रियल गैस को इस प्लांट को चलाने का आदेश जारी किया गया।
इस प्लांट के शुरू होने से लगभग 250 सिलिंडर का जो कोटा इससे चंदौली में मुक्त होगा। उससे 10 नए प्राइवेट अस्पतालों को कोटा जारी करके चलाने की नई स्वीकृति जारी की जा रही है, जिससे वाराणसी में लगभग 120 नए बेड बढ़ जाएंगे। इस प्रकार नया प्लांट चलने से लगभग 120 नए बेड की वृद्धि तथा जन सामान्य को उपलब्ध होने वाले सिलिंडर में 200 की वृद्धि हो जाएगी।