यार्ड रिमॉडलिंग और दोहरीकरण के चलते बदले रूट से चलेंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। औडिहार यार्ड रिमॉडलिंग और औडिहार-सादात स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है। 21 जून को दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। रेलवे ने कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी और वाराणसी सिटी से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 21 से 25 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस जंघई-वाराणसी-औडिहार-मऊ की जगह जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औडिहार-मऊ की जगह वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते जाएगी। इसी तरह दुर्ग से 21 व 23 जून तक दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-औड़िहार-मऊ-गोरखपुर के स्थान पर प्रयागराज-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।
लखनऊ से 21 से 25 जून तक चलने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। जबकि 22 से 26 तक वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलेगी। 24 जून को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी वाराणसी सिटी से रवाना होगी।