सीमेंट कंपनी के कार्यालय पर छापा, 40 लाख लगाया जुर्माना
वाराणसी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने सोमवार देर शाम रामनगर स्थित सीमेंट कंपनी जय लक्ष्मी सीमेंट के कार्यालय पर छापा मारा। जांच के दौरान करीब पौने तीन करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली है। टीम ने 40 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, फर्म की तरफ से आठ महीने का हिसाब-किताब नहीं दिया गया था।
सहायक आयुक्त ग्रेड वन जोन टू मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब दो महीने से फर्म के लेनदेन की निगरानी की जा रही थी। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद रामनगर में सीमेंट निर्माता कंपनी जयलक्ष्मी सीमेंट के कार्यालय पर छापा मारा गया। जांच में स्टॉक से अधिक माल मिला। जांच टीम ने बिल, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क जांच के लिए कब्जे में लिया है। संवाद