फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आने के साथ ही शह और मात का खेल तेज हो गया है। संख्या बल जुटाने की गणित में जुटी भाजपा और सपा को क्रास वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है। क्रास वोटिंग की संभावना को समाप्त करने के लिए भाजपा और सपा के दिग्गज नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता दो चार क्रास वोटिंग कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यही नहीं पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कुछ जिला पंचायत सदस्यों को अनुपस्थित कराने की भी तैयारी चल रही है। इस बीच कई जिला पंचायत सदस्यों का मोबाइल स्विच आफ है। उनके करीबियों के अनुसार कई सदस्य बाहर घूमने गए हैं। नामांकन और मतदान के समय वे आ जाएंगे।
विज्ञापन

रणनीतिकारों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतदाता सूची में 40 मतदाता हैं। इसमें यदि कुछ सदस्य अनुपस्थित हो गए। तब भी दूसरी पार्टी के लिए जीत की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा यदि कुछ सदस्य क्रास वोटिंग कर दिए तो दूसरी पार्टी के लिए फायदा होगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि पार्टी की प्रत्याशी पूनम मौर्या का नामांकन 26 जून को होगा। सर्किट हाउस से पार्टी के नेता, मंत्री और विधायक रहेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से होगा। इस समय पार्टी के साथ 26 सदस्य हैं। इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की प्रत्याशी ही रहेंगी। चुनाव में जीत की रणनीति तैयार कर ली गई है। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि पार्टी की प्रत्याशी चंदा यादव के नामांकन के लिए जेपी मेहता पर पार्टी के नेता जुटेंगे। यही से नामांकन के लिए जाएंगे। सपा के 16 सदस्य हैं। इसके अलावा सुभासपा, अपना दल, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। इनकी पार्टी के सदस्य वोट भाजपा के खिलाफ करेंगे तो सपा की जीत सुनिश्चित है।
इनसेट-----------------
रायफल क्लब में 26 को 11 बजे से होगा नामांकन
जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 26 जून की सुबह 11 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब में नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को नाम वापसी है। 3 जुलाई को मतदान और मतगणना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें