बलिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये क्वारंटीन सेंटरों में बाहर से आए लोगों को उनकी और गांव वालों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है, लेकिन इन सेंटरों में अव्यवस्था होने की वजह से रखे गए लोगों जान पर बन आई है।
बृहस्पतिवार की रात में खेजुरी स्थित क्वारंटीन सेंटर पर सांप निकल आया। इसके बाद वहां रहने वाले 22 लोग पूरी रात सो नहीं सके और सुबह जब वहां जुटे लोगों ने सांप को ढूंढ़कर मार दिया, तभी राहत की सांस ली।
दअरसल, चार दिन पहले 22 लोग गांव में देश के अन्य शहरों से आए। इन्हें परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खेजुरी नंबर एक के प्रांगण में शासन व प्रशासन की ओर से क्वारंटीन में रखा गया। बीते चार दिनों से ये सभी लोग अपने घर से लाए बिस्तरों पर सो रहे हैं और घर से ही मंगाकर भोजन कर रहे हैं।