फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalmandi: दालमंडी चौड़ीकरण...पांचवें मकान का ध्वस्तीकरण, काटी गई थी क्षेत्र की बिजली; रास्ता भी बंद

Tue, 18 Nov 2025 06:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ध्वस्तीकरण के दाैरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई थी। बीते 29 अक्तूबर से यहां प्रशासन का हथाैड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दाैरान माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dalmandi Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को प्रशासन ने पांचवें मकान का ध्वस्तीकरण कराया। प्रशासनिक टीम चिन्हित भवन पर सुबह 11 बजे पहुंची और मजदूर लगाकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर दी। इस  दौरान दालमंडी में दोनों तरफ से रास्ता बंद किया गया था। मजदूरों के हथौड़े से तोड़ने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की बिजली काटी गई थी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटी थी। 

विज्ञापन




जावेद अब्बास के दो मंजिला भवन में पांच दुकानें हैं। इसमें से एक दुकानदार सैय्यद कमर अब्बास ने अपनी दुकान के शटर पर एक कागज चिपकाया था। जिस पर अदालती भाषा में लिखा था इस दुकान पर बेदखली पर रोक है। 

जिलाधिकारी से अनुरोध कि इस दुकान का ध्वस्तीकरण ना किया, जब तक इस दुकान के बदले में 25 से 100 मीटर के अंदर दूसरी दुकान बना कर न दे दी जाए। जिसको एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने पढ़ा जांच पड़ताल के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने चिपका कागज हटा दिया। इसके बाद भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन


पीडब्लूडी की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान वीडीए,नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया। मौके पर एसीपी दशाश्वमेध व एसीपी कोतवाली भी तैनात रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ दालमंडी का थ्रीडी वीडियो  
दालमंडी के थ्रीडी वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बताया गया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 17.4 मीटर में सड़क, फुटपाथ और नाली होगी।  दालमंडी में दोनों तरफ 10 (पांच-पांच) मीटर की सड़क, 6.4 (3.2-3.2) मीटर का फुटपाथ और एक (आधा-आधा) मीटर की केसी ड्रेन नाली है। इस प्रकार कुल 17.4 मीटर में काम होाग। फुटपाथ के नीचे सभी जनसुविधाओं को भूमिगत किया जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह बताया गया कि  सड़क के मध्य से 8.5 मीटर दोनों ओर सड़क होगी। दोनों ओर फुटपाथ हरियाली के साथ 3.2 मीटर का होगा। बिजली, सीवर, पानी, जल निकासी, टेलीफोन, इंटरनेट के तार, सीएनजी, पीएनजी भूमिगत होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें