वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण का काम मंगलवार को भी जारी रहा। पहले जिन मकानों पर हथौड़े और बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी, उसे जारी रखा गया। 300 मजदूर भवन को गिराने और मलबा हटाने में जुटे रहे। जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से दीवारों और पुराने ढांचों को ध्वस्त किया गया। आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। सड़क चौड़ी होने से दालमंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। वहीं, कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे और ध्वस्तीकरण कार्य को देखते रहे। ब्यूरो