वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रैवल्स पर हज यात्रा कराने के नाम पर 17 लाख की ठगी के मामले में कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। लोहता निवासी अब्दुल रशीद और अब्दुल अंसारी ने आरोप लगाया कि फर्म के विज्ञापन से प्रभावित होकर उन्होंने मक्का-मदीना हज यात्रा के लिए खातों में भुगतान किया था। कंपनी के डायरेक्टर ने 15 मई 2026 तक टिकट, वीजा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर फर्म के लोगों ने दुर्व्यवहार, गालीगलौज और धमकी दी। पीड़ितों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने सिगरा थाना को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। ब्यूरो