चांदपुर, मंडुवाडीह में बंद हो गई नाश्ते की दुकानें
चांदपुर चौराहा पर नाश्ते की तीन दुकानें बंद हो गई हैं। जो खुली हैं वहां समोसा गायब है। दुकानदारों ने बताया कि समोसे को पकाने में काफी समय लगने से ईंधन की खपत बढ़ गई है। गैस की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। चांदपुर चौराहे पर स्थित धीरू पटेल प्रीति मिष्ठान्न भंडार भट्ठी बनाकर जलेबी-पकौड़ी बेच रहे हैं। मंडुवाड़ीह चौराहे पर कचौड़ी की दुकान जो बलराम गुप्ता की है, गैस के अभाव में बंद है। गैस न मिलने से मंडुवाडीह तरह की पाल लस्सी भंडार दुकान बंद हो गई। आकाशवाणी चौराहे पर मिठाई की दुकानों से कई आइटम गायब हो गए हैं।