फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से आग में फटा सिलिंडर, कोई हताहत नहीं, दो घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
वाराणसी में बृहस्पतिवार को लल्लापुरा ​स्थित गुजराती गली में लगी आग को फायर व पड़ोसी के स​हारे क - फोटो : Archive
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा गुजराती कोन्ना द्वार पर मुरारी गुप्ता के तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। देखते ही देखते सिलिंडर फट गया। घटना के समय मुरारी गुप्ता का परिवार दर्शन-पूजन के लिए बाहर गया था। सूचना मिलने पर वे पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मुरारी गुप्ता ने बताया कि रात 10.30 बजे ग्राउंड फ्लोर के किचन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग फैलते हुए गैस सिलिंडर तक पहुंच गई और कुछ ही देर बाद जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर से प्रथम तल तक फैलने लगी। लल्लापुरा की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि मकान में छह लोग रहते हैं। आग के दौरान स्थानीय लोगों ने भी मदद की। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं। कारणों की जांच की जा रही है। संवाद

वाराणसी में बृहस्पतिवार को लल्लापुरा स्थित गुजराती गली में लगी आग को फायर व पड़ोसी के सहारे क- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें