साइकिल फॉर चेंज के तहत निकाली यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
काशीवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए शनिवार को स्मार्ट सिटी की ओर से साइकिल फॉर चेंज कार्यक्रम हुआ। साइकिल यात्रा संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा से शुरू होकर इंग्लिशिया लाइन, होमी भाभा कैंसर रिसर्च सेंटर होते हुए चौकाघाट फ्लाईओवर पहुंची।
जहां से रेलवे स्टेशन, लहरतारा होते हुए संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने कहा कि साइकिल चलाना न ही सिर्फ शरीर की कुशलता बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होता है। जिसके लिए स्मार्ट सिटी लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है।
साइकिल यात्रा में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एथलीट नीलू मिश्रा, अंजली चांगरानी, उत्कर्ष शर्मा, कीर्ति सलूजा, अकील अहमद नज़म , शेखर,सलमान चौधरी आदि मौजूद रहे।