वाराणसी में शेयर बाजार के नाम पर 10 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें अलग-अलग कंपनियों और खातों में निवेश का झांसा देते थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर राजेश कुमार सिंह के साथ 10.20 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने शुक्रवार की रात साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सारनाथ थाना क्षेत्र के लोहिया नगर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें अलग-अलग कंपनियों और खातों में निवेश का झांसा देते थे।
विज्ञापन
पांच अगस्त को पेटीएम पर अंजलि सोनी के नाम से नुआमा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड में 50000 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 12 अगस्त को आकिब लतीफ गनई के खाते में 90000 रुपये भेजे गए। 31 अगस्त को इनफ्लक्स मीडिया टेक्नोलॉजी के नाम पर राशि भेजी गई। तीन सितंबर को कनहीत टूर एंड ट्रेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 50000 रुपये ट्रांसफर किए गए।
पांच सितंबर को रागे कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 200000 रुपये भेजे गए। आठ सितंबर को करन कृष्नन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 90000 रुपये और रामवीर मिर्धा के खाते में 49999 रुपये जमा किए गए। 12 अक्तूबर को शुभ यात्री टूर एंड ट्रेवेल्स में 250000 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
इस तरह कुल 1020499 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए गए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने कोई जानकारी नहीं दी। मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की। दोनों फोन बंद मिले। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।