फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से मांगा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज (वाराणसी)। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और चंदौली से सांसद रहे कैलाश नाथ सिंह यादव की फेसबुक आईडी हैक कर जालसाजों ने उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैसा मांगा। जालसाजों ने पूर्व मंत्री की फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इसलिए 50-50 हजार रुपये मैसेंजर में दिए गए अकाउंट नंबर में तत्काल जमा कर दें। जालसाजी की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना के मुर्दी गांव के मूल निवासी कैलाश नाथ सिंह यादव को उनके परिचितों ने अचानक फोन कर पूछना शुरू किया कि पैसे की क्या आवश्यकता है। इस पर उन्होंने कहा कि कोई आवश्यकता नहीं है। उनके परिचितों ने बताया कि आपकी फेसबुक आईडी से मैसेज आया है कि लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए तत्काल पैसा चाहिए। इस पर पूर्व मंत्री ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि जालसाज उनका अकाउंट हैक कर उनके नाम पर पैसा मांग रहे हैं। सभी लोग सतर्क रहें और जालसाजों के झांसे में कतई ना आएं। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकरण के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चोलापुर क्षेत्र में कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर जालसाजों ने लोगों को ठगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस किसी एक मामले का भी खुलासा करके आरोपियों को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें