फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने खाते से उड़ाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जालसाज इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा पास कराने के साथ ही छात्रवृत्ति दिलाने का झांसा लेकर लोगों को चपत लगा रहे हैं। प्रकरण को लेकर इंग्लिशिया लाइन कैंट निवासी राजेश्वर उपाध्याय ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजेश्वर उपाध्याय के अनुसार, उनकी बहन डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के तहत पढ़ाई कर रही है। उनकी बहन इंटरनेट पर छात्रवृत्ति के संबंध में सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला तो वह उस पर कॉल की। फोन रिसीव करने वाले ने उसे छात्रवृत्ति के संबंध में मदद करने का झांसा देते हुए घर के किसी भी सदस्य के एटीएम कार्ड का विवरण बताने को कहा। जालसाज का कहना था कि उसी एटीएम से संबंधित बैंक खाते में पैसा आएगा। इधर से जैसे ही एटीएम का विवरण बताया गया उधर से जालसाज खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिया। जिला साइबर क्राइम टीम के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि हमें खुद सतर्कता बरतनी चाहिए। छात्रवृत्ति से संबंधित जो वेबसाइट है सिर्फ उसे ही ब्राउज करना चाहिए। कहा कि प्रयास कर छात्रा का पैसा रिफंड कराने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति के संबंध में जालसाजों के जो नंबर इंटरनेट पर हैं उन्हें बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें