फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्राहक खुद कर सकते हैं असली और नकली सोने-चांदी की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में कई बार सोना खरीदते समय ग्राहक धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। दुकानदार असली बताकर नकली सोना बेच देते हैं। ऐसे में ग्राहक असली और नकली सोने की पहचान खुद कर सकते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के प्रदेश समन्वयक डीके मिश्रा बताते हैं कि सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस पर बीआईएस हॉलमार्क और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड जरूर देखें। सरकार के बीआईएस केयर एप के वेरीफाई एचयूआईडी फीचर में यह 6 अंकों का कोड दर्ज करते ही आभूषण की कैरेट शुद्धता, हॉलमार्किंग सेंटर और ज्वेलर का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाता है। ब्ल्ड्स के जरिये ग्राहक असली और नकली सोने की आसानी से पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा शुद्ध चांदी पर ''''925'''' या बीआईएस हॉलमार्क अंकित होता है, जो बताता है कि इसमें 92.5% शुद्ध चांदी है। चांदी गैर-चुंबकीय धातु है। अगर आभूषण किसी सामान्य चुंबक से चिपकता है तो उसमें लोहे या अन्य धातुओं की भारी मिलावट है। चांदी ऊष्मा की बेहतरीन सुचालक होती है। चांदी के सिक्के या बर्तन पर बर्फ का टुकड़ा रखने पर वह कमरे के तापमान की तुलना में बहुत तेजी से पिघलने लगता है। डीके मिश्रा ने बताया कि ग्राहक किसी भी धातु की खरीदारी करते समय जीएसटी बिल जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें