फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीनदयाल हस्तकला संकुल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बढ़ेगा बुनकरों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ा लालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल में अब सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इससे बुनकरों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही पर्यटक बनारस की पारंपरिक शिल्प कलाओं से रूबरू होंगे। हथकरघा विभाग की ओर से शासन को पत्र लिखकर इसकी मांग की जाएगी। इसमें पर्यटन विभाग से भी सहयोग की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

हथकरघा विभाग के सहायक विकास आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने बताया कि काशी के पर्यटकों को दीनदयाल हस्तकला संकुल में ले जाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जायेंगे। इसके लिए शासन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की जाएगी। जिससे पर्यटक संकुल तक आएं। विभाग की वेबसाइट पर दीनदयाल हस्त संकुल का पता और पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। जिससे पर्यटकों को वहां के बारे में जानकारी मिल सके।

विकास आयुक्त ने बताया कि दीनदयाल हस्तकला संकुल में पर्यटन बढ़ने से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को काशी की पारंपरिक कलाओं, यहां के पारंपरिक परिधानों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। हस्तकला संकुल में निफ्ट का ऑफिस चल रहा है। इसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इसके शिफ्ट होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें