डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि वाराणसी में गुजराती, तमिल, उड़िया समेत अन्य समाज के लिए कार्यक्रम होने चाहिए। घाटों से जुड़े ऐतिहासिक, पारंपरिक, भौगोलिक बिंदुओं को ऑडियो गाइड के माध्यम से बताया जाए। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि वाराणसी में मिनी इंडिया की तर्ज पर कार्यक्रम होने चाहिए। कल्चरल ब्रांडिंग के साथ युवा आधारित कार्यक्रम हो सकते हैं।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सुझाव दिया कि दक्षिण पूर्वी बौद्ध देशों को भी वाराणसी में प्रस्तावित कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए। साथ ही नदी पर्यटन को भी इससे जोड़ा जाए। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कहा कि कल्चरल स्पेस में बुक फेस्टिवल भी हो सकता है।