फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदा सीआरपीएफ जवान, प्रताड़ना का लगाया आरोप

Tue, 28 May 2019 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले के साहूपुरी स्थित 148 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात जवान अविनाश सिंह (30) ने सोमवार की रात राजघाट के मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद मल्लाहों ने जवान को छलांग लगाते देख गंगा से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जवान को रामनगर के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जवान के पिता के अनुसार बटालियन के हवलदार मेजर की प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं, बटालियन के कमांडेंट ने आरोपों को खारिज किया है।

साहूपुरी स्थित सीआरपीएफ की बटालियन में चौबेपुर थाना अंतर्गत चंबा गांव निवासी अविनाश कांस्टेबल पद पर तैनात है। अविनाश की पत्नी आरती और बेटा अमन गांव में रहते हैं। अविनाश के पिता शमशेर बहादुर सिंह के अनुसार उनका बेटा प्रत्येक शनिवार को घर आता है। सोमवार को अविनाश ड्यूटी पर गया और शाम के समय कैंप की ओर लौटते समय मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


शमशेर बहादुर सिंह के अनुसार अविनाश को उसकी बटालियन का हवलदार मेजर लगातार प्रताड़ित करता रहता है। इसके साथ ही तरह-तरह के आरोपों में फंसाने की बात कह कर निलंबित कराने की धमकी देता रहता है। इससे परेशान होकर अविनाश ने गंगा में छलांग लगाई है। इस संबंध में पूछे जाने पर साहूपुरी सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि अविनाश उनके ही आफिस में रहता है और प्रताड़ना जैसी कोई बात कभी सामने नहीं आई। प्रताड़ना संबंधी सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें