भीड़ पर लाठियां भांजती पुलिस।
- फोटो : संवाद
वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उपद्रव के दौरान पंडाल में लगी करीब 150 कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आयोजकों ने घटना के लिए शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम आयोजक अनिल सिंह ने कहा कि कुछ अवांछनीय तत्व कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने की नीयत से पहुंचे थे, जिनकी वजह से स्थिति बिगड़ी।
प्रशासन को नहीं था इतनी भीड़ का अंदाजा
कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगरा पुलिस के अलावा आसपास के थानों की अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई थी। इसके बावजूद भीड़ नियंत्रण में कठिनाई आई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति ली गई थी। कुछ शरारती तत्वों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के समीप पहुंचने का प्रयास किया, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।