फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयर शो के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण सोमवार जैसी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन की तैयारी

Sat, 17 Oct 2026 05:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण सोमवार की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। शनिवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश-निकास मार्गों के प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
काशी में एयर शो की तैयारी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। इन दिनों श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शन की व्यवस्था श्रावण मास के सोमवार की तर्ज पर की जाएगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और मंदिर परिसर में भीड़ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस संबंध में शनिवार को धाम के सभागार में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई।

विज्ञापन


प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष व्यवस्था
बैठक में मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। एयर शो के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

काशी - फोटो : अमर उजाला
निर्णय लिया गया कि श्रावण सोमवार की तर्ज पर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों का संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और दर्शनार्थियों का आवागमन सुचारु बना रहे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त प्रबंधन करने के साथ आवागमन सुगम बनाने के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी जिम्मेदारियों का सतर्कता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं की होगी निरंतर निगरानी
बैठक में यह भी तय किया गया कि भीड़ प्रबंधन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
धाम प्रशासन के अनुसार, एयर शो के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के सहयोग से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें