फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नई तकनीक से बिना ब्रेसेस के ठीक हो सकते हैं टेढ़े मेढ़े दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) और इल्यूजन एलाइनर्स के तत्वावधान में हुए जागरूकता कार्यक्रम में दंत चिकित्सकों ने टेढ़े मेढ़े दांतों के उपचार की तकनीक पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डाॅ.रोहन रजनी (मुंबई) ने कहा कि नई तकनीक ट्रांसपेरेंट डेंटल एलाइनर्स की सहायता से टेढ़े-मेढ़े दांतों को बिना पारंपरिक ब्रेसेस के आसानी से सीधा किया जा सकता है। डॉ. रोहन ने कहा कि इस तकनीक से उपचार प्रारंभ होने से पहले डिजिटल स्कैनिंग द्वारा मरीज को दांतों की वर्तमान, उपचार के बाद की संभावित स्थिति दिखाई जाती है। 10–15 दिन के अंतराल पर एलाइनर्स बदले जाते हैं और दांतों की स्थिति के अनुसार लगभग 6 माह से 1 साल में उपचार पूरा हो जाता है। आईडीए के वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. अमर अनुपम ने कहा कि एलाइनर्स पूरी तरह पारदर्शी होते हैं, इसलिए इन्हें पहनने का पता भी आसानी से नहीं चलता। बदलते समय के साथ नई तकनीक से उपचार मरीजों के लिए सहायक साबित हो रहे हैं। आईडीए की ओर से इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। डॉ. अमर अनुपम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आदित्य शंकर पांडे, डॉ. अर्चना सैनी, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. रुपाली यादव, डॉ. अनिमेष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें