फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः अपनों की गणित सेट करने में जुटे हैं जरायम जगत के कुख्यात

Wed, 22 Nov 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जिला कारागार से लेकर सहारनपुर जेल तक मोबाइल और मुलाकात से दिए जा रहे निर्देश
विज्ञापन
यूपी  नगर निकाय चुनाव में अपनों की गणित सेट करने के लिए जरायम जगत के कुख्यात भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वाराणसी जिला कारागार से लेकर सहारनपुर जेल तक से मुलाकात और मोबाइल के जरिये कॉल कर अपनों को निर्देश और दूसरों को समझाकर चुनाव जीतने की राह आसान की जा रही है। पुलिस ऐसे बदमाशों और उनसे मुलाकात करने वालों को चिह्नित कर उनके करीबियों की सुरागकशी में लगी हुई है।
विज्ञापन


वाराणसी जिला कारागार में निरुद्ध राजकुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा और सलमान गिरोह की नगर निकाय चुनाव में खासी दिलचस्पी है। गुड्डू मामा की मां मुन्नी देवी राजाबाजार वार्ड से चुनावी मैदान में है। सलमान और उसके गिरोह के सदस्य चौक क्षेत्र के वार्डों के चुनाव पर नजरे गड़ाये हुए हैं। 
विज्ञापन

गिरोह के लड़कों को दी ये जिम्मेदारी

डेमो - फोटो : डेमो
फरार दीपक वर्मा और सहारनपुर जेल में निरुद्ध संतोष शुक्ला लक्सा और दशाश्वमेध क्षेत्र के वार्डों के पार्षदी के चुनाव को लेकर खासे सक्रिय हैं। दोनों बदमाशों ने अपने गिरोह के लड़कों को चुनावी गणित पर पूरी नजर रखने, विरोधियों को समझाने और जानकारी अपडेट करने की हिदायत दे रखी है।

इसी तरह जिला जेल में निरुद्ध रोशन किट्टू व आबिद सिद्दीकी, गाजीपुर जेल में निरुद्ध मनीष सिंह सोनू और फरार रईस बनारसी भी नगर निगम के पार्षदों के चुनाव को लेकर सक्रिय बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी अपने करीबियों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जो भी प्रत्याशी हैं उनकी गतिविधियों पर पुलिस की निगाह है। जिस किसी से गड़बड़ी की आशंका होगी उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें