उन्होंने कहा, जनता से प्राप्त समस्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक विशेष ‘डोमिनेशन पेट्रोलिंग’ प्रभावी रूप से संचालित की जाए। ठंड या कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा व सावधानीपूर्ण उपाय अपनाए जाएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां अपराधों की पुनरावृत्ति हो रही है, उस क्षेत्र को चिह्नित करते हुए वहां पर अधिक से अधिक सीसी कैमते लगवाये जाने के लिए प्रेरित करें।
पुलिस आयुक्त ने महिला व बालिका संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रिय तैनाती, शोहदों की सूची बनाकर निगरानी व संवेदनशील विवेचना के निर्देश दिए।
चोलापुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, छह थानों पर नए प्रभारी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने क्राइम मीटिंग के बाद पर्यटक समेत छह थानों पर नए थाना प्रभारियों को तैनाती दी। चोलापुर इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया। पर्यटक थाना प्रभारी दीपक कुमार को चोलापुर थानाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया सेल के उप निरीक्षक पंकज त्रिपाठी को सारनाथ थानाध्यक्ष और जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और सारनाथ थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया को गैर जनपद स्थानांतरण के तहत पुलिस लाइन, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को जैतपुरा थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से एसआई संतोष कुमार सिंह को दशाश्वमेध थानाध्यक्ष बनाया गया है।