फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी तोड़ने के शक में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका, मौत

Fri, 11 May 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही में कुछ लोगों ने एक युवक की सब्जी तोड़ने के शक में लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दुगुना गांव निवासी सुनील कुमार यादव (33), पत्नी ऊषा यादव, तीन पुत्रियां सृष्टि (5) शिवानी (3) और शिवांगी (1) के साथ मथुरा में रहता था।

वह परिवार के साथ मथुरा से छह मई को इलाहाबाद के फूलपुर में चचेरे भाई की शादी में आया था। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे पत्नी और बेटियों के साथ वह घर आया।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों के कहने पर वह लिट्टी-बाटी के कार्यक्रम में चला गया। वहां रात नौ बजे कुछ लोग आए और लाठी-डंडे से पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। फिर झाड़ी में फेंक कर भाग गए।

हमलावरों को शक था कि लिट्टी-बाटी के कार्यक्रम में शामिल लोग गंगा के कछार से उनकी सब्जियां तोड़ लाए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार वाले सुनील को भीटी के एक निजी अस्पताल ले गए।

बाद में पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें