फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मात्र 1800 रुपये के लिए बड़े भाई को ईंट से कूंच डाला

Sun, 24 Sep 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में रविवार को महज 1800 रुपये के विवाद में भाई ने ईंट से वार कर बड़े भाई की जान ले ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के  सखैला गांव निवासी शेर बहादुर सोनकर (40) फल और सब्जी का कारोबार करता था। रविवार की सुबह वह मंडी से घर आया तो छोटे भाई संतोष से 18 सौ रुपये बकाए को लेकर उसका विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

आरोप है कि मारपीट के दौरान छोटे भाई संतोष और उसकी पत्नी पिंकी ने शेर बहादुर पर ईंट से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने शेर बहादुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय, सीओ नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने संतोष और उसकी पत्नी पिंकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


मामले में एसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द उनको गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें