फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में पशु तस्करों के हौसले बुलंद, उठा ले गए भैंस, किया पथराव

Sun, 30 Apr 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधी गांव से शुक्रवार की रात दरवाजे पर बंधी दो भैंस तस्कर पिकअप पर लाद ले गए। विरोध करने पर तस्करों ने पथराव कर दिया जिससे पशु पालक घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह कंधी गांव के पास मछलीशहर-तेजीबाजार मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। कंधी गांव निवासी श्याम जी मिश्र और गोरखनाथ मिश्र की भैंस रात में घर के पास सड़क किनारे बंधी थी।

करीब आधी रात को आए तस्कर भैंस खोलकर पिकअप पर लाद लिए। दोनों भैंसों को पिकअप पर लादकर तस्कर जाने लगे तो गाड़ी की आवाज सुनकर बाहर सो रहे लोगों की नींद टूट गई। शोर मचाते हुए पीछा किया तो तस्करों ने गाड़ी के अंदर से पथराव कर दिया।
विज्ञापन


जिससे रायसाहब (40) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया है। घायल रायसाहब के मुताबिक तस्करों की संख्या आठ से अधिक थी। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े लेकिन गाड़ी के अंदर से पथराव होता देख गांव के लोग पीछे हो गए।

सुबह घटना से नाराज लोगों ने गांव के पास मछलीशहर-तेजीबाजार मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर ईंट पत्थर, लकड़ी आदि रख कर लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तो लोगों ने जाम समाप्त किया।
पशुशाला में बंधी भैंस उठा ले गए मड़ियाहूं  के बड़ेरी बाजार में पशुशाला में बंधी भैंस शुक्रवार की रात चोर खोल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। बड़ेरी बाजार निवासी मुन्ना जायसवाल के घर के बगल में ही टीनशेड में पशुशाला है।

रात में भैंस पशुशाले के अंदर बंधी थी। सुबह भैंस गायब देख लोग हैरान हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। आएदिन पशु चोरी की घटना से पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें