एसपी ने घटना स्थल के निरीक्षण के साथ वहां मौजूद महिला आरक्षियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। एसपी ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद बलिया पहुंचे आरक्षी के पिता ने दो को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि प्रतिसार अधिकारी से सूचना मिली कि महिला बैरक में एक महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतका ने एक पुरुष आरक्षी व एक महिला आरक्षी को दोषी बताया है। जिसकी जांच की जा रही है।