फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर मे अकेले रह रही महिला शिक्षामित्र की हाथ बांधकर, मुंह मे कपड़ा ठूंसकर हत्या

Tue, 15 Sep 2020 08:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला शिक्षा मित्र की घर में घुसे अज्ञात लोगों ने हांथ बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह घर के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने उनकी पुत्री को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर वाराणसी से आई पुत्री घर मे गई तो मां की लाश मिली। उनके हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। मृतका के शरीर पर गहने नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि लूट की नीयत से घुसे चोरों ने लूटपाट कर हत्या को अंजाम दिया है।


अदलाहट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला(45) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। उनके पति जिगना में लेखपाल हैं। पुत्री वाराणसी में पढ़ाई करती है। दो बेटे बाहर पढ़ाई करते हैं, वह घर में अकेले रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय घर में घुसे अज्ञात लोगों ने उनका हांथ बांधकर और मुंह में कपड़ा डालकर हत्या कर दी। सुबह जब काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला और वो बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों ने उनकी बेटी को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि शिक्षामित्र घर में अकेले रहती थी। उनकी हत्या हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें