फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : ठेला व्यवसायी संघ के नेता की हत्या के विरोध में दूकानें बंद

Wed, 18 Jan 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
जवाहर मार्केट में बंद दूकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लिशिया लाइन-मलदहिया मार्ग पर मंगलवार की रात फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम की हत्या के विरोध में आज इंग्लि‌शिया लाइन, जवाहर मार्केट और सारनाथ की दूकानें बंद हैं। ठेला व्यवसायियों ने एक बैठक कर चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रमोद निगम की शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शव यात्रा के दौरान स्‍थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शव यात्रा को देखते हुए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

बता दें कि बाइक सवार दो बदमाशों ने कल फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम (60) की हत्या कर दी। प्रमोद शहर में स्वच्छ भारत मिशन से भी जुड़े थे।
विज्ञापन


व्यस्त मार्केट में सरेराह वारदात को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते हुए मलदहिया चौराहे की ओर भाग निकले। इलाकाई लोग प्रमोद को लेकर मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   पुलिस ने घटनास्थल से .32 बोर के दो खोखे बरामद किए है। प्रमोद की हत्या की ठोस वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पता चला कि हत्या से कुछ घंटे पूर्व जवाहर मार्केेट के समीप पार्क में लघुशंका कर रहे दो लोगों को रोकने पर उनसे विवाद और हाथापाई हुई थी। पुलिस घटनास्थल के समीप की दो दूकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी थी।
विज्ञापन

जवाहर मार्केट के समीप लघुशंका को लेकर दो लोगों से हुई थी हाथापाई

शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हुकुलगंज निवासी प्रमोद निगम की इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर पटरी पर बेल्ट, चश्मा और टोपी की दूकान थी। मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे दूकान बंद कर प्रमोद घर जाने के लिए बाइक से निकले।

भारतीय शिक्षा मंदिर के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान के सामने उन्होंने बाइक रोकी। इसी दौरान पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने अचानक पिस्टल निकाली और प्रमोद पर दो फायर कर दिए।

एक गोली सीने में बाईं तरफ और एक पेट में लगी। लहूलुहान प्रमोद तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी पाकर डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि हत्या के कुछ घंटे पूर्व करीब चार बजे इंग्लिशिया लाइन तिराहा स्थित जवाहर मार्केट के सामने बने पार्क में लघुशंका कर रहे शराब के नशे में धुत दो लोगों को प्रमोद ने मना किया तो वेे उनसे उलझ गए थे।

प्रमोद का कहना था कि वे पार्क की साफ-सफाई करा रहे हैं। यहां गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बात बढ़ने पर हाथापाई भी हुई थी लेकिन फिर मामला शांत हो गया था।

इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कुछ घंटे पहले प्रमोद का किसी से विवाद हुआ था। किसी प्रकार की रंजिश की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और सिगरा पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें