फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Fri, 06 Jan 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गयी । वहीं इस हादसे में महिला की दो बेटियां बाल-बाल बच गयीं।
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत कोतवाली के सोहनी की रहने वाली मृतक ज्ञान देवी (55) पत्नी हरिशंकर सरोज अपनी पुत्री रीता सरोज (25) व सोनी सरोज (32) के साथ बाइक से वाराणसी शहर में दवा लेने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटने से सामने से आ रही ट्रक के चपेट मे आ जाने से ज्ञान देवी की मौत हो गयी।

बाइक को पुत्री रीता चला रही थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‌ल‌िए भेज दिया ।

मां की मौत से बेटियों पर मानो आफत सी आ गयी और बाजार में वे रोने लगी। घटना को लेकर महौल गमगीन हो गया ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें