फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पत्नी के चरित्र पर था शक इसलिए पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 20 Apr 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की रात पलहीपट्टी चौराहे से रुस्तम नट को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रुस्तम अपनी पत्नी रेहाना के चरित्र पर शक करता था इसलिए उसका गला दबाकर और पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


रेहाना का शव बीते 14 अप्रैल को चोलापुर इलाके के साई गांव में लावारिस हालत में मिला था। एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने कार्यालय में बताया कि जौनपुर के जलालपुर थाना के करदहां का मूल निवासी रुस्तम पांडेयपुर क्षेत्र में पत्नी रेहाना और दो बच्चों के साथ रहता था।

14 अप्रैल को रेहाना का शव साईं गांव में जिल स्थान पर मिला, उससे थोड़ी ही दूर एक लावारिस बाइक भी मिली थी। पता चला कि बाइक करदहां के हबीब की है। हबीब ने बताया कि उसकी बाइक पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाले उसके भाई रुस्तम के पास है।
विज्ञापन


पुलिस रुस्तम के घर पहुंची तो वह नहीं मिला और उसके बेटे जहीर व बेटी गुलअफसना ने बताया कि उनकी मां गोपीगंज गई हुई है। हालांकि पुलिस ने जब साई गांव में मिली महिला के शव की फोटो दोनों को दिखाई तो उन्होंने बताया कि वह उनकी मां रेहाना है।


रुस्तम घर छोड़ कर भाग निकला था। रेहाना के बच्चों ने बताया कि उनकी मां के चरित्र पर लांछन लगाकर उनका पिता रोजाना मारता-पीटता था। गिरफ्त में आए रुस्तम ने बताया कि उसे रेहाना के चरित्र पर शक था इसलिए वह 14 अप्रैल की रात उसे बाइक से लेकर साईं गांव गया।

उससे पूछा कि किससे प्रेम करती है लेकिन उसने जवाब नहीं दिया तो जमीन पर सिर पटककर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चोलापुर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार व अजय गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें