फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में प्लानिंग कर जिले में लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़

Thu, 12 Jan 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल में प्लानिंग कर जिले में लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार किए है। जिन्होंने लूट की 50 से ज्यादा वारदात करना कबूला। आरोपियों ने यह भी बताया क‌ि 14 वारदातों को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी। हालांक‌ि पुलिस आरोपियों के पास से कोई सामान बरामद नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन

 
एसपी क्राइम अजय सहदेव व एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव की टीम और इंचौली पुलिस ने गुफरान पुत्र वासु उर्फ अब्बास, मंसूर उर्फ मूदा पुत्र मीरहसन उर्फ मीरू निवासी खरदौनी इंचौली, यूनुस पुत्र सउद निवासी इंचौली व तारिफ उर्फ मुन्नत पुत्र हयात निवासी दभेडी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

दिलशाद उर्फ चूहा सरगना
गैंग का सरगना दिलशाद उर्फ चूहा निवासी खरदौनी है। जिसने अपने गांव के साथी वाजिद के साथ तीन दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। दिलशाद कई बार जेल जा चुका है। जेल में दिलशाद की दोस्ती गुफरान से हुई थी। दोनों जेल में लूट का प्लान बनाते थे। जेल से छूटने के बाद शहर और देहात में ताबड़तोड़ लूटपाट करते थे। गिरोह के सदस्य आकिल उर्फ अंगुली और सद्दन उर्फ सद्दाम फरार हैं। फिलहाल गैंग गुफरान चला रहा था।
विज्ञापन


इन घटनाओं का खुलासा
पांच नवंबर को भावनपुर में दो बाइक लूट, 24 दिसंबर को दूध व्यापारी और परचून की दुकान में लूट, 2 जनवरी को लावड़ में ज्वैलर्स शॉप में लूट, चार जनवरी को इंचौली में सुल्तान किराना स्टोर में लूट, 17 दिसंबर अब्दुल्लापुर में पेट्रोल पंप से लूट, 18 दिसंबर को लिसाड़ीगेट में परचून व्यापारी से लूट, 26 दिसंबर को गंगानगर स्थित रजपुरा में बाइक लूट, 31 दिसंबर सरधना में परचून की दुकान में लूट और गोली मारी, 12 नवंबर बढ़ला, परीक्षितगढ में बाइक लूट, दो माह पहले खतौली रोड पर पेट्रोल पंप में कैश लूट, दो माह पहले दबेडी, बुढ़ाना में पेट्रोल पंप लूट, डेढ़ माह पहले बुढ़ाना में शराब की दुकान में लूटपाट का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें