फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दलित छात्रा को अगवा कर पीटा, तालाब किनारे फेंका 

Sun, 15 Jan 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहनिया की एक दलित युवती को रविवार की सुबह दो युवकों ने अगवा कर लिया। 20 वर्षीय स्नातक की छात्रा की जमकर पिटाई करने के बाद उसे गांव के बाहरी छोर पर तालाब के किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस रिस्पांस वेहिकल ने छात्रा को नजदीक के ही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने औढ़े गांव निवासी अजय पाल के खिलाफ अपहरण, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी अजय पाल और उसके दोस्त ने छात्रा को इतना मारा-पीटा था कि वह खून से लथपथ हो गई।

पुलिस ने छात्रा को नर्सिंगहोम पहुंचाकर घटना की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। क्षेत्राधिकारी सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि पूछताछ में मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है, दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें