फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में फिर उच्चकागीरी, विदेशी मुद्रा बदलने वाली फर्म से उड़ाए 2.75 लाख

Thu, 19 Jul 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चौक थाने के समीप हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में उचक्कागीरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को चौक थाने  से चंद कदम की दूरी पर विदेशी मुद्रा बदलने का काम करने वाली फर्म जीएस फॉरेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड दो उचक्के 15 हजार रियाल यानी दो लाख 75 हजार रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


दोनों उचक्के रियाल को रुपये में बदलवाने के लिए फर्म पर आए थे। फर्म के कर्मचारियों को जब तक मामले की जानकारी होती, तब तक दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पाकर पहुंची चौक पुलिस फर्म के सीसीटीवी कैमरे में कैद 50 से 55 वर्ष के दो उचक्कों की तस्वीर के आधार पर उनको चिह्नित करने में जुटी हुई थी।

चौक थाना के समीप आसभैरो में संदीप आभूषण भंडार है। आभूषण भंडार में ही जीएस फॉरेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है, जो विदेशी मुद्रा बदलने का काम करती है।
विज्ञापन


फर्म संचालक रामापुरा निवासी कमलेश सेठ ने बताया कि दस बजे के लगभग सासाराम से आए एक व्यक्ति का 15 हजार रियाल बदलने का काम कैश काउंटर पर बैठा शुभम कर रहा था। इसी दौरान एक अधेड़ आया और उसने कहा कि 10 दीनार बदलना है, क्या भाव चल रहा है।

अधेड़ ने बातों ही बातों में शुभम को झांसे में ले लिया और आत्मीयता दिखाते हुए कैश काउंटर के पास जाकर बैठ गया। इसी बीच एक और अधेड़ आया, उसने डालर का दाम पूछा। इसी दौरान पहले आए अधेड़ ने 15 हजार रियाल कैश काउंटर से उठाया और बाहर निकल गया। उसके पीछे-पीछे दूसरा अधेड़ भी चला गया। 

बाहर भी खड़े थे उचक्कों के साथी, की गई थी रेकी

फर्म पर पहुंची पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर बाद शुभम का ध्यान 15 हजार रियाल की ओर गया तो गायब देख उसके होश उड़ गए। शुभम शोर मचाते हुए बाहर निकल कर दोनों अधेड़ोें को खोजने निकला लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।

सूचना पाकर पुलिस और क्राइम ब्रांच फर्म के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों अधेड़ों के भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी थी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों उचक्कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल की तो सामने आया कि फर्म के भीतर घुसे दो उचक्कों के अलावा बाहर उनके दो साथी भी खड़े थे। पुलिस के अनुसार उचक्कों ने पहले रेकी कर फर्म में लगे कैमरों, मौजूद लोगों, बाहर की भीड़ और भाग निकलने के रास्ते की जानकारी ली। इसके बाद इत्मीनान से फर्म के अंदर घुसकर शुभम को बातों में उलझा कर रुपये ले भागे।
विज्ञापन

डकैती व उचक्कागीरी में अभी पुलिस को हाथ नहीं लगे सुराग

कैंट थाना के नदेसर में ठेकेदार से हुई आठ लाख की उचक्कागीरी और मिर्जामुराद थाना के मेहदीगंज में कपड़ा व्यापारी के घर डकैती के मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस की कार्रवाई पूछताछ तक सीमित रही।

मिर्जामुराद पुलिस क्षेत्र के ही आपराधिक प्रवृत्ति के चार लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, कैंट पुलिस पूर्व में जेल जा चुके तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि मिर्जामुराद और कैंट थाना की पुलिस के हाथ कोई ऐसा अहम सुराग नहीं लगा है जिसके आधार पर दोनों वारदातों का जल्द खुलासा हो सके।

कैंट थाना अंतर्गत नदेसर में मंगलवार की शाम कपसेठी के सकलपुर नेवादा निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह की इनोवा पंचर हो गई थी। धर्मेंद्र पंचर बनवा रहे थे इसी दौरान एक उचक्का इनोवा में रखा आठ लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले।

उधर, मिर्जामुराद थाना अंतर्गत मेहदीगंज में रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री प्रहलाद गुप्ता के बड़े भाई कपड़ा व्यापारी धर्मराज गुप्ता के घर में सोमवार की रात घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दोनों ही वारदातों ने जिले की पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और पीड़ितों को खुलासे का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें