फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पत्थर से कूच कर की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार आरोपियों ने मारने की बताई यह वजह

Mon, 11 Feb 2019 10:21 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
arrest shimla
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के खिड़किया घाट के पास मिली युवक की अधजली लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन


जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के खिड़किया घाट स्थित शाही नाला के पास बीते 29 जनवरी को मिले नियाज अहमद के अधजले शव के मामले में आदमपुर पुलिस ने शुक्रवार को दुल्ली गढ़ही (कोतवाली) निवासी अमीर सुहेल (20) और आशीफ  (19) को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को बताया कि कोनिया निवासी रईस के पुत्र नियाज (17) की 29 जनवरी को खिड़किया घाट स्थित शाही नाला के पास लाश मिली थी। नियाज का चेहरा वजनी चीज से कूंचने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पांच फरवरी को नियाज के पिता रईस ने आदमपुर थाने में हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की जांच में लगे इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने घटना स्थल के आस-पास के सीसी फुटेज की जांच की, लेकिन घटना के बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल के बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) और मुखबिरों के जरिए हत्यारों की तलाश शुरू की।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नियाज की हत्या करने वाले दो अभियुक्त हनुमान फाटक स्थित सप्लाई ऑफिस के पास मौजूद हैं और कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आदमपुर, हनुमान फाटक चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह, उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, कांस्टेबल प्रकाश यादव और कांस्टेबल अनिल यादव ने मौके की घेराबंदी कर अमीर सुहेल और आशीफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए रची थी हत्या की साजिश

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अमीर और आशीफ ने बताया कि घटना से पहले गांजे का पैसा न देने पर नियाज के दोस्त आशिफ उर्फ अहिरा ने दोनों की पिटाई की थी। आशिफ  ने नियाज के मोबाइल से फोन कर दोनों को दुल्ली गढ़ही के पास बुलाया था।

इस बात को लेकर अमीर और आशीफ के मन में मलाल था। अमीर सुहेल और आशीफ ने नियाज की हत्या की योजना बनाने के बाद उसे घर से बुला कर पहले दशाश्वमेध घाट ले गए। वहां पर तीनों ने पहले गांजा पिया, फिर पैदल ही घाट के रास्ते खिड़किया घाट पहुंचे। वहां भी दोनों ने नियाज को गांजा पिलाया। घाट के रास्ते आने जाने के कारण पुलिस के हाथ कहीं से कोई सीसी फुटेज और सुराग नहीं लग पा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें