उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कार सवार बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे हुई थी। इस दौरान नानी के शोर मचाने पर बदमाश किशोरी को उतारकर भाग गए।
जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी नानी, अपने छोटे ममेरे भाई के साथ बाजार गई हुई थी। बाजार से लौटते वक्त स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने किशोरी को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और भागले लगे। इस दौरान किशोरी की नानी ने सोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बदमाश किशोरी को उतारकर फरार हो गए।
इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए। जहां किशोरी की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और आरोपियों की छानबीन करने में जुट गई है।