फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में रंगदारी नहीं देने पर प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन पर हमला

Sun, 16 Jul 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गाजीपुर दिले के  करहिया गांव के पास रविवार की शाम ताड़ीघाट-बारा मार्ग का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट इंचार्ज ने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने मैनेजर से एक लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और न देने पर यह वारदात की। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

करहिया गांव के पास नोएडा की कार्यदायी संस्था की ओर से ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। शाम को हिस्ट्रीशीटर सहित छह बदमाश पहुंचे और एक लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे।
विज्ञापन


जब प्रोजेक्ट मैनेजर ने देने से मना किया तो तमंचे के बल कार्य रुकवाकर प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कुमार (40), ओमप्रकाश (38) और बाबी नागर (33) घायल हो गए।

कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रोजेक्ट इंचार्ज एनबी तोमर और नोएडा अधिकारियों को दी। प्रोजेक्ट इंचार्ज कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

प्रोजेक्ट इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने करहिया गांव निवासी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह उर्फ तड़पू समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मार्ग के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के साथ घटना की जानकारी मिली है। कंपनी के अधिकारियों से बातचीत फोन पर हुई है। इस मामले में तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें