फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के धागा कारोबारी के घर फायरिंग, दो घायल, काम करने वाले कारीगर पर शक की सूई 

Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी की संत रघुवर नगर कॉलोनी निवासी एक धागा कारोबारी के घर गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में व्यापारी के घर काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। कारोबारी के अनुसार, उनके घर में काम करने वाले एक कारीगर ने गड़बड़ी की थी। काम सही से न करने पर उन्होंने उसे डांटा था।

विज्ञापन


आशंका है कि इसी रंजिश में उसने फायरिंग की है। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी थी। प्रकरण को लेकर एक के खिलाफ सिगरा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिगरा थाना अंतर्गत संत रघुवर नगर कॉलोनी में धागा कारोबारी पवन अग्रवाल का मकान है। इन दिनों उनके मकान में मरम्मत संबंधी काम चल रहा है। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के मजदूर रात शुभम राजभर (32) और दीपक राजभर (27) काम कर रहे थे। रात 10 बजे के बाद बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने फायरिंग की।
विज्ञापन


सूचना पाकर नगर निगम चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे और दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, फायरिंग में शुभम के दाएं घुटने में गोली लगी है। वहीं, दीपक की बायीं आंख के पास छिला गया है। देर रात दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी के अनुसार उनके घर में सारनाथ क्षेत्र निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बीरू ग्रिल लगाने का काम किया था। काम में गड़बड़ी पर उन्होंने नाराजगी जताई थी तो बुधवार को उसने खासी कहासुनी की थी। व्यापारी के अनुसार उसने ही अपने दोस्त के साथ फायरिंग की है। इसके अलावा उनकी किसी अन्य से कोई रंजिश नहीं है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें