फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षिका ने दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, भदोही के एक स्कूल में थी कार्यरत

Sun, 13 Dec 2020 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के सामने शनिवार देर शाम एक शिक्षिका ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हालांकि देर शाम तक इस हृदयविदारक घटना की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पति राहुल सिंह भी मौके पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


अनुदेशक स्मृति सिंह उर्फ सोनी (32) निवासी गोरापट्टी थाना रामपुर जनपद जौनपुर कपसेठी में किराए के मकान में रहती थी और भदोही के चैरी थाना क्षेत्र के हरदोपट्टी रघुपुर जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थी।

शनिवार को देर शाम घर से अपनी दो पुत्रियों वैष्णवी (7) व अदिति (3) को लेकर निकल गई। कुछ देर बाद कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर शिक्षिका सहित दोनों मासूम बेटियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि शिनाख्त करने में घंटों बीत गए। सूचना मिलने पर देवर विशाल खोजते हुए पहुंचा तो शिनाख्त की। बताया जाता है कि पति राहुल सिंह आज अपने पैतृक गांव गोरापट्टी जौनपुर गए हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें