फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर आउट कराने का प्रयास, आठ पकड़े गए

Mon, 02 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हत्थे चढ़े एआईपीएमटी का पेपर लीक कराने के आरोपी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का प्रश्नपत्र लीक कराने के प्रयास में एसटीएफ ने रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों से एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन वाराणसी, एक चंदौली, एक अंबेडकर नगर और तीन बिहार के रहने वाले हैं। उनके पास से दो लाख रुपये नगद, चेक, तीन चार पहिया गाड़ियां, एक बाइक, एक पिस्टल, एक सिम युक्त इलेक्ट्रानिक डिवाइस और 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि कई शहरों के दलाल उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग एआईपीएमटी का प्रश्नपत्र लीक कराने के प्रयास में हैं। उनके संपर्क में दिल्ली, आगरा, जयपुर समेत कई शहरों के दलाल हैं। कुछ अभ्यर्थियों से एडवांस रुपये भी लिए गए हैं, बाकी रकम बाद में वसूलेंगे। इसके बाद एसटीएफ की टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर अलग-अलग जगहों से सिगरा के निराला नगर निवासी प्रमोद जायसवाल, शिवपुर के चांदमारी निवासी विजेंद्र प्रताप सिंह, कैंट के राजाबाजार निवासी दिलशाद, चंदौली के बलुआ निवासी राजीव कुमार, पटना   के आलमगंज निवासी अभिमन्यु,  अंबेडकर नगर के टांडा निवासी कमलेंद्र कुमार, पटना के  एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार कुशवाहा और बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रियंका ठाकुर को रफ्तार कर लिया। अभिमन्यु गिरोह का सरगना है।

आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों से वसूले गए दो लाख रुपये, तीन गाड़ियां, बियरर चेक और आठ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शैलेश  प्रताप सिंह, विनय राय, सुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, रंजीत राय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें